पिरान कलियर

कलियर में सट्टा कारोबारी शाहवेज गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है

कलियर में सट्टा कारोबारी शाहवेज गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

उत्तराखंड,, सच्ची घटना 24 ✍️✍️✍️✍️

पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️✍️✍️✍️

——————————————————————-

पिरान कलियर,,,उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ अपराधियों परलगातार प्रहार कर रहा है। हरिद्वार के पिरान कलियर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहाँ पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया। दिनांक 8 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने कलियर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से सट्टा लिखते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ,,ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। आरोपी से मौके पर सट्टा डायरी, पैन, सट्टा पर्चियां और 3800 रुपये नकद बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहवेज, उम्र 25 वर्ष, पुत्र तस्लीम, निवासी ग्राम सवाजपुरा, थाना नखासा, जिला संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 94/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल  कैलाशराम और होमगार्ड  नसीम अहमद शामिल रहे। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!