कलियर उर्स में पहली बार चाक-चौबंद इंतजाम, दखनी गेट से दरगाह तक ,,कमाल कर दिया मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी की बैरिकेडिंग ने रोक दी धक्का-मुक्की,,,

कलियर उर्स में पहली बार चाक-चौबंद इंतजाम, दखनी गेट से दरगाह तक ,,कमाल कर दिया मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी की बैरिकेडिंग ने रोक दी धक्का-मुक्की,,

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 न्यूज़ ✍️ ✍️ ✍️
पंडित ,,जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
पिरान कलियर,,बिना लाइन, नो एंट्री – कलियर मेले में अब मनमानी खत्म, जायरीनों को मिली VIP राहत, कलियर कोतवाली के जवानों की जमकर तारीफ. सोनू चौधरी और जितेंद्र की जोड़ी ने जीता दिल, दुकानदार भी बोले – इस बार मजा आ गया, इतिहास बन गया कलियर में – देश-विदेश के जायरीन बोले, ऐसी व्यवस्था कभी नहीं देखी,

साबिर पाक के सालाना उर्स मेले में इस बार पुलिस प्रशासन ने वो कर दिखाया है जो आज तक नहीं हुआ। जायरीनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मेला पुलिस ने सबसे बड़ा कदम उठा लिया है मेला कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में दखनी गेट से हज हाउस और दरगाह शरीफ के मुख्य द्वार तक मजबूत बैरिकेडिंग की अभेद्य दीवार खड़ी कर दी गई है। नतीजा – लाखों की भीड़ भी अब कतार में, अनुशासन में। इस बार का नियम एकदम साफ है -बिना कतार के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। अव्यवस्था करने वालों पर पूरी तरह रोक लग गई है। जायरीनों को अब भीड़ में धक्का-मुक्की से पूरी राहत मिल गई है। खास बात ये है कि कलियर कोतवाली के जवान सोनू चौधरी और जितेंद्र खुद मौके पर मौजूद रहकर पल-पल व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन को देखकर स्थानीय दुकानदारों ने भी सलाम किया है। स्थानीय लोगों का कहना है – कलियर उर्स के इतिहास में पहली बार दखनी गेट से हज हाउस और मुख्य द्वार तक इतनी शानदार और व्यवस्थित तैयारी देखने को मिली है। पुलिस की इस मुस्तैदी से देश-विदेश से आये जायरीनों में खुशी की लहर है और हर जुबान पर पुलिस प्रशासन की तारीफ है।



