पिरान कलियर में IPL सट्टे का काला खेल: करोड़ों का दांव, नामी घरानों के लड़के शामिल


उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24✍️✍️✍️✍️✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️
——————————————————————–
पिरान कलियर सूत्रों से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। IPL के नाम पर चल रहा ऑनलाइन सट्टा अब बेकाबू हो चुका है। आरोप है कि इसमें करोड़ों का लेन-देन हो रहा है और कई रसूखदार परिवारों के युवा भी इस जाल में फंस चुके हैं। सवाल अब भी बड़े हैं।

कैसे चल रहा ये ‘ऑपरेशन सट्टा’
पिरान कलियर में IPL सट्टे का ये नेटवर्क पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चल रहा है। मोबाइल ऐप और वेबसाइट्स के जरिए युवा अपनी हैसियत से बाहर जाकर दांव लगा रहे थे। लेकिन ये सिर्फ एक मोहरा है। सूत्र बताते हैं कि असली खेल करोड़ों का है। युवा महंगी गाड़ियां, सोने की अंगूठियां और कीमती सामान तक दांव पर लगा रहे हैं। देशभर में IPL सट्टे पर पुलिस शिकंजा कस रही है ।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिन युवकों के नाम इस सट्टा रैकेट में उछल रहे हैं, वो इलाके के नामी और प्रभावशाली परिवारों से हैं। लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि सम्मानित घरों के बच्चे इस दलदल में फंस गए। जैसे शहरों में भी देखा गया है कि सट्टे के कारण कई युवा आर्थिक और मानसिक रूप से तबाह हो चुके हैं। परिवार कर्ज और तनाव में फंस गए हैं। पिरान कलियर में भी यही डर सता रहा है। अंदरखाने चर्चा है कि जल्द कुछ बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।

पिरान कलियर यहां गुस्सा और डर दोनों है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक ये अवैध खेल युवाओं का भविष्य निगलता रहेंगा। IPL का रोमांच अपनी जगह है, लेकिन जब ये जुनून बर्बादी का जरिया बन जाए तो सोचना ज़रूरी है।



