Blog

कई सालों से मेडिकल स्टोर पर पकड़े जाते हैं नशे के सौदागर आखिर कारण क्या हैं।

कलियर में बने जनता के लिए मेडिकल स्टोर मौत का खेल।

अब जनता जाए तो कहां जाए। हर साल कलियर में मेडिकल स्टोर पर नशे के सौदागर पकड़े जाते हैं आखिर इन पर बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती।

 

कलियर पुलिस व् STF की संयुक्त कार्यवाही, नशे का कारोबार करते 2 तस्कर दबोचे

===================================

 

मेडिकल स्टोर की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी, अवैध दवाईयों के साथ दोनों तस्कर गिरफ्तार,

===================================

मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशे की गोलियां, जाल बिछाकर पुलिस ने किया पर्दा फाश

============================================

 

आज दिनांक 15.09.26 को निरीक्षक भवानी शंकर पन्त STF को सूचना मिली कि हरिद्वार क्षेत्र पिरान कलियर में मोनी मेडिकल स्टोर का मालिक अपने मेडिकल स्टोर पर नशे की दवायीयों का व्यापार अवैध रूप से कर रहा है। टीम का गठन करते हुये ड्रग निरीक्षक श्री विनोद जगुडी, उ०नि० दीपक मैठाणी, हे०का० देशराज का० रवि पंत , श्री हरीश सिंह ड्रग निरीक्षक हरिद्वार कलियर पहुंचे जहाँ पर कोतवाली कलियर पुलिस टीम ASI राम अवतार , HC माजिद, HC इसरार के साथ सावरी नावेद टी स्टाल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंचे संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मोनी मेडिकल स्टोर पर मौजूद कुर्बान अली पुत्र अब्दुल मजीद उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना-पिरान कलियर जनपद- हरिद्वार व् आदिल पुत्र जिन्दा हसन नि० मुकरपुर थाना-पिरान कलियर हरिद्वार से पूछताछ की टीम द्वारा दुकान को नियमानुसार सर्च किया तो काउन्टर के ऊपरी रैंक में 10 सिरप codectus TR( (Triprolidine HCL and Codeine Phosphate) तथा 4 पारदर्शी / सिलवर पैकिंग पन्नी में जिनमें प्रत्येक पन्नी में 215 Puroxiwin spas कुल 4 पन्नीयों में 860 कैपसूल, इसके अतिरिक्त 290 कैपसूल Puroxiwin spas के बरामद हुये। कुल 1150 unlabelled loose capsules जिन पर Puroxiwin spas बरामद हुए। दोनों व्यक्तियों के द्वारा बताया कि साहब यह कैप्सूल ट्रामाडोल कैपसूल है। इन कैपसूल को हम इसकी मूल पैकिंग और लेबल हटाकर पकडे जाने के डर से लूज करके बेचते है। क्योंकि हमारे पास इसके खरीदने और बेचने का कोई क्रय विक्रय अभिलेख नहीं है। हम यह कैपसूल मोटा मुनाफा कमाने के लिये नशे के आदी व्यक्तियों को बेचते है। साहब मेरे पास क्रय विक्रय का कोई अभिलेख नहीं है। हम दोनो सामुहिक रूप से यह नशीले कैपसूल एंव सिरप बेचते है।बरामदा नशीली दवाओं के सम्बन्ध में सूक्ष्म पूछताछ पर दोनों व्यक्तियों द्वारा बताया कि उक्त कोडीन सिरप एवं ट्रामाडोल कैप्सूल का कोई क्रय एवं विकय प्रपत्र हमारे पास नहीं है एवं मौके पर किसी चिकित्सक का कोई prescription भी नहीं है। पकडे गये दोनों व्यक्तियों को उसके जुर्म धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराकर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

पंजीकृतअभियोग-

मु0अ0सं0 212/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम,

 

गिरफ्तार अभियुक्त गण:

कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद निवासी महमूदपुर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष व आदिल पुत्र जिन्दा हसन निवासी मुकरपुर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

 

बरामदगी का विवरण:

1- 1150 अवैध puroxowin spas कैप्सूल

2- 10 कोडीन कफ सिरप codectus TR( (Triprolidine HCL and Codeine Phosphate)

 

पुलिस टीम:

1- निरीक्षक भवानी शंकर पन्त STF DEHRADUN

2- उ0नि दीपक मैठाणी STF DEHRADUN

3- अ0उ0नि0 रामअवतार थाना कलियर

4- हे0का0 271 इसरार थाना कलियर

5 -हे0का0 11 माजिद थाना कलियर

6- हे0का0 देशराज STF DEHRADUN

7- का0 रवि पन्त STF DEHRADUN

8- ड्रग निरीक्षक विनोद जगुड़ी

9- हरीश सिंह ड्रग निरीक्षक हरिद्वार,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!