उत्तराखंड

खानपुर विधानसभा के जलालपुर व अतमालपुर में सुराज सेवा दल का कुनबा बढ़ा, रमेश जोशी का जोरदार स्वागत

खानपुर विधानसभा के जलालपुर व अतमालपुर में सुराज सेवा दल का कुनबा बढ़ा, रमेश जोशी का जोरदार स्वागत

उत्तराखंड,,सच्ची घटना 24 ✍️✍️✍️✍️

पंडित,, जावेद साबिर कलियर✍️✍️✍️✍️

———————————————————————-

रुड़की ,,, खानपुर पुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर और अतमालपुर में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल जनसभा और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलालपुर में गुफरान भाई के आवास पर आयोजित जनसभा में सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहाँ ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।जनसभा को संबोधित करते हुए रमेश जोशी ने स्थानीय युवाओं में नया जोश भरा और कहा कि जनपद हरिद्वार में संगठन का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है।इसके बाद अतमालपुर पहुंचने पर अनुज कुमार और उनकी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान व समस्त केंद्रीय टीम का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय युवाओं ने सुराज सेवा दल की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सुराज सेवा दल एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है।इस अवसर पर गुफरान, अनुज, और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रमेश जोशी प्रदेश अध्यक्ष सुराज सेवा दल का एकमात्र लक्ष्य और बुनियादी काम क्षेत्र का विकास करना और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देना है। आज खानपुर विधानसभा के जलालपुर और अतमालपुर के युवाओं ने जो ऐतिहासिक प्यार और समर्थन दिया है।वह इस बात का सबूत है कि जनता बदलाव चाहती है। हरिद्वार जनपद सहित पूरे उत्तराखंड में हमारा संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। हम युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और हर गांव को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से संघर्ष जारी रखेंगे। इंतजार प्रधान वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव ने कहा कि खानपुर क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी विकास से वंचित रही है। सुराज सेवा दल केवल चुनावी वादे नहीं करता बल्कि जमीन पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लड़ता है। जलालपुर और अतमालपुर में उमड़ा यह जनसैलाब दर्शाता है कि क्षेत्र के ग्रामीण और युवा हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। आने वाले समय में हमारा कुनबा और बड़ा होगा और हम विकास की इस मुहिम को खानपुर के हर घर तक पहुंचाएंगे।इस मौके पर महामंत्री देवेंद्र बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता डिंपी भाई, इंतजार प्रधान,मुजफ्फर प्रधान,हाजी इरफान,नौशाद प्रधान आलीम प्रधान,नीतीन कटारिया,अकलीम त्यागी,सोनू कुमार,नदीम अहमद पीरपुरा,नफीस खटका,हक्काम प्रधान,आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!