वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् जावेद अंसारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

पिरान कलियर,वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् जावेद अंसारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए

उत्तराखंड ,,सच्ची घटना 24 ✍️ ✍️ ✍️
पंडित,, जावेद साबिर कलियर ✍️ ✍️ ✍️
———————————————————
पिरान कलियर। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और निष्पक्ष कार्यशैली से विशेष पहचान बनाने वाले जावेद अंसारी का आज जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जावेद अंसारी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनकी लेखनी और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक सम्मानित पहचान दिलाई है।इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। वर्ष 2013 से 2026 तक उन्होंने शिक्षा जगत में सक्रिय रहकर सैकड़ों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें सफलता की राह दिखाई। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और प्रेरणा से अनेक छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि आने वाला वर्ष उनके लिए नई उपलब्धियों, सफलताओं और खुशियों से भरपूर हो। जावेद अंसारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



